फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नए साल के स्वागत के लिए बुद्धनगरी तैयार...रहेगा डायवर्जन

Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में नए साल के स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है। महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथा कुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप के साथ बाजार भी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। खाने-पीने की दुकानों में भी खास तैयारियां की गई हैं। नए साल पर पिकनिक मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए बुद्ध स्थली में तैयारियां की गई हैं। प्रशासन और पुलिस भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी हुई है। महापरिनिर्वाण मंदिर के अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। धर्मशाला होटल व अन्य आवासीय इकाइयां मेले में आने वाले लोगों के लिए सज धज कर तैयार है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से स्मारक व उद्यान को भीड़ से बचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। म्यामांर बुद्ध मंदिर परिसर में लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक खेल उपकरण स्थापित किए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ओर से सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई की व्यवस्था, देवरिया मोड़, माथा कुंवर मंदिर मोड़, बुद्ध द्वार, विशुनपुरा के सामने हाईवे तिराहा आदि जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। नगर पालिका की ओर से पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, बिरला धर्मशाला व बुद्धा घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्वास्थ्य केंद्र, प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। बिरला धर्मशाला व बुद्धा घाट पर कंट्रोल रूम बनाया गया। बिरला धर्मशाला में ही खोया-पाया केंद्र रहेगा। वाहनों के पार्किंग के लिए एयरपोर्ट रोड, बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम, कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर व्यवस्था की गई है।
मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर समेत तमाम स्थलों पर उमड़ेगी भीड़ : मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में 6.1 मीटर लंबी व छठवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां सूर्योदय के साथ ही सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा चीन मंदिर, म्यामांर बुद्ध विहार, भव्य चैत्य, नौकायन, मांथा कुंवर मंदिर, श्रीलंका-जापान मंदिर, रामाभार स्तूप समेत तमाम स्थलों पर लोग दर्शन के लिए जाते हैं। इन जगहों पर युवक-युवतियों की तादाद सेल्फी बनाने में मशगूल रहते हैं। इसको देखते हुए सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों के परिसर में अलग से सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

म्यांमार बुद्ध विहार में झूला और चरखी लगाई गई है। इसके अलावा भी कई तरह क मनोरंजन के उपकरण लगाए हैं। जिनका दिन भर लोग पहुंचकर लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं पुरातत्व विभाग भी मंदिर व पूजनीय स्थलों पर अपने कर्मियों की तैनाती रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें