पकवा इनार। कुशीनगर में सोमवार को 120 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं व श्रद्धालुओं का दल रामाभार स्तूप परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और शांति की कामना की। यह दल बीते 23 नवंबर को नेपाल के भैरहवां आया था।
दल के साथ चल रहे गाइड ने बताया कि यह नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती व आगे सारनाथ का भ्रमण कर कुशीनगर आए। जहां मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और मांथा कुंवर मंदिर में भ्रमण कर दल राजगृह के लिए रवाना होगा। दल में 80 थाई बौद्ध भिक्षु और 40 श्रद्धालु मौजूद थे। दल पांच दिसंबर को ज्ञान प्राप्ति स्थल बोधगया से वापस स्वदेश लौट जाएंगे।