फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध अनुयायियों को दी जाएगी धम्म ज्ञान की दीक्षा

Mon, 05 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के म्यांमार बुद्ध विहार के पूजा सभागार में पांच मई से नौ दिवसीय श्रामणेर प्रवज्जा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर का समापन 13 मई को किया जाएगा। इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से 100 तरुण बौद्ध अनुयायियों को प्रवज्जित किया जाएगा। इसकी तैयारी बुद्ध विहार प्रबंधन की तरफ से पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

म्यांमार बुद्ध विहार के प्रमुख और भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि श्रामणेर प्रवज्जा आमतोर पर बौद्ध धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है। इस शिविर में तरुण बौद्ध उपासकों को धम्म ज्ञान और बौद्ध संस्कारों की दीक्षा दी जाती है। श्रामणेर प्रवज्जा शिविर में उपासकों को श्रामणेर के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह एक ऐसा संस्कार है जो बौद्ध धर्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें उपासक बौद्ध धर्म के नियमों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लेते हैं।
शिविर में तरुण उपासकों को विशिष्ट बौद्ध भिक्षु धम्म और बौद्ध संस्कारों से प्रवज्जित करेंगे। इसमें भदंत एबी ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के प्रमुख भंते महेंद्र महाथेरो, श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रमुख भंते डाॅ. नंद रतन महाथेरो, संतकबीरनगर के भिक्षु कश्यप, कांता प्रसाद उपासकों को प्रवज्जित करेंगे। शिविर में प्रदेश के अलावा बिहार, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व स्थानीय उपासक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें