फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध जयंती पर धम्म रथयात्रा निकाली गई

Sat, 21 May 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर से निकली यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध जयंती पर शनिवार को भव्य धम्म रथयात्रा निकाली गई। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर से निकली यात्रा में शामिल लोगों ने आसपास के कई गांवों का भ्रमण कर भगवान बुद्ध के प्रति जागरूक किया। भ्रमण के बाद रथयात्रा वापस अपने बौद्ध विहारों को लौट गई।
विज्ञापन


कुशीनगर भिक्षु संघ की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती पर सभी बुद्ध मंदिरों में विशेष पूजा की गई। लगभग नौ बजे महापरिनिर्वाण मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सभी मंदिरों का धम्म रथ बाहर निकला।

डीएम शंभू कुमार ने रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कुशीनगर से चली रथयात्रा कसया, रामाभार, अनिरुद्धवां, झुंगवा, सुखारीछपरा आदि गांवों का भ्रमण कर अपने-अपने बौद्ध विहारों को लौट गई।
विज्ञापन


इस मौके भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार के प्रबंधक भंते महेन्द्र, श्रीलंका मंदिर के प्रभारी भिक्षु नंदरतन, भंते शीलप्रकाश, शोभना, थाई मंदिर के प्रमुख पी सोंक्रान, टीके राय, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, अंबिकेश त्रिपाठी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश्वर मद्धेशिया, पुरंदरप्रताप यादव, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें