पडरौना। कस्बे में रेलवे ढाला के बगल में बन रहे अंडरपास के चलते मंगलवार को बीएसएनएल का केबल कट गया। इससे बीएसएनएल की सेवाएं ध्वस्त रहीं। घंटों काफी मशक्कत के बाद मरम्मत कर ठीक कराया जा सका, तब सेवाएं किसी तरह बहाल हो पाई। केबल कटने से सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहा।
नगर में मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे से बीएसएनएल की सेवाएं ठप पड़ गई। जिसे ठीक कराने के लिए विभागीय कर्मियों ने अंडरपास के पास कटे हुए केबल को पहुंचकर ठीक कराने में जुटे रहे, लेकिन उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बामुश्किल रात में करीब आठ बजे के बाद बना सके। तब जाकर सेवाएं चालू हो सकी।
इस संबंध में एसडीओ बीपी सिंह ने कहा कि रेलवे ढाला के बगल में अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे केबल कटने से सेवा प्रभावित हुई। जिसे जल्द ठीक कराने के लिए कर्मियों ने पहुंचकर बनाने में जुटे रहे। फिर भी घंटों तक सेवा बाधित रही।