फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर में भाई ने बहन की हत्या कर कुशीनगर में फेंका शव

Fri, 31 Oct 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामपुर नया गांव (गोरखपुर) में मृतक नीलम की दरवाजे पर जुटीं भीड़ ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर के एक बड़े भाई ने पैसे के लालच में अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की राशि के लिए बहन की जान ले ली और शव को करीब 50 किलोमीटर दूर कुशीनगर जनपद में फेंक आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन बाद शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी नन्हकू निषाद की भूमि नदी किनारे बांध निर्माण में आ गई थी। इसके एवज में शासन की ओर से मुआवजा मिला था। परिवार के मुखिया नन्हकू ने उस रकम से बेटी नीलम (22 वर्ष) की शादी करने का निर्णय लिया था। मगर बेटा रामअशीष उस पैसे पर कब्जा करना चाहता था। इसी बात को लेकर कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को नीलम अचानक लापता हो गई। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। जब जांच मुआवजे और पारिवारिक विवाद के एंगल से आगे बढ़ी तो पुलिस ने रामअशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछे जाने पर उसने बहन की हत्या कर शव को कुशीनगर में फेंकने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसे लेकर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंडार विंदवलिया गांव पहुंची। बुधवार की रात भर दोनों जनपदों की संयुक्त पुलिस टीम और फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लोकेशन के आधार पर शव को भुनेश्वरी कोट स्थान के पास गन्ने के खेत से बरामद किया गया।
पुलिस आरोपी और शव को कब्जे में लेकर गोरखपुर चली गई। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। पहले से मुकदमा वहीं दर्ज है। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें