फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Sun, 09 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के पास बाइक सवार जीजा और साले सड़क हादसे में घायल हो गए। इसमें बहनोई की मौत हो गई, जबकि साले का इलाज स्थानीय एचसी पर हुआ। हादसे के बाद चालक चार पहिया वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली के पास शनिवार की शाम पश्चिमी चंपारण थाना लौकरिया ग्राम सभा जरार के 30 वर्षीय अजय कुमार महतो अपने बहनोई पश्चिमी चंपारण थाना नौरंगिया के ग्राम सभा दूरदारी निवासी 32 वर्षीय नरेन्द्र को अपनी बाइक से लेकर गोरखपुर से दवा कराने ले गया था। गोरखपुर से लौटते समय अभी वह पटखौली गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज गति कार ने टक्कर मार दिया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने बहनोई को मृत घोषित कर दिया। साले अजय कुमार को हल्की चोटें आई है, जिसको इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। वाहन का पता नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें