फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाकू दिखाकर घर में घुसे, लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल शंकरपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात चाकू दिखाकर घर में घुसकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। परिवार के जाग जाने और शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपित को पकड़ लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सद्दाम अंसारी ने तहरीर में बताया कि भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब 12 बजे घर में खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। ऊपर जाकर देखा तो उनकी भांजी सपना के पास दो युवक मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और घर में रखे रुपये व आभूषण के बारे में पूछताछ कर एक आरोपित उसकी मां के इलाज के लिए रखे करीब 20 हजार रुपये लेकर भागने लगा। मौके पर मौजूद सद्दाम अंसारी शोर मचाने लगा। दोनों युवक छत से कूदकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि पकड़ने के दौरान उसने चाकू से हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें