पडरौना। जनपद ईंट निर्माता समिति से जुड़े ईंट भट्ठा मालिक कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। भट्ठा मालिकों ने डीएम को बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए जाड़े में भट्ठों में आग फूंकना नुकसानदायक होगा। डीएम ने सहमति जताते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किया कि जिले में एक फरवरी से 30 जून तक ईंट भट्ठा चलेंगे। इसके पहले अगर किसी ने आग फूंका तो उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बताया कि कुशीनगर जिले में करीब 250 भट्ठे संचालित हैं। शीतकालीन के समय वायु में गुणवत्ता का स्तर काफी अधिक रहता है। इसके कारण देश के एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों के संचालन का सत्र एक मार्च से 30 जून तक एनजीटी की तरफ से निर्देश दिया जा चुका है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, शिवनाथ यादव, लालबाबू सिंह, छेदी राव, रोहित सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, साधु शरण शाही, नंदलाल सिंह, मनोज पांडेय, मैनेजर सिंह आदि मौजूद रहे।