गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह 13 सितंबर से आपने कार्यभार से गैरहाजिर हैं। इस कारण जवाब मांगा गया है। तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थानाध्यक्ष के वापस न आ पाने के कारण थाने का प्रभार उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार के हाथों में है जिन पर इन्हीं 14 दिनों में गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक विभाग से स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वह अभी ड्यूटी करने की हालात में नहीं हैं। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि इंस्पेक्टर बीमार है, इस लिए प्रभारी थानाध्यक्ष को चार्ज पर रखा गया है। इसकी मॉनिटरिंग सीओ के स्तर से कराई जा रही है। संवादे