पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रोआरी गांव के पास नहर में कार समेत गिरे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। युवक कड़ियार गांव के बड़का टोला का निवासी था। वह बीते तीन दिन से घर से लापता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव निवासी 35 वर्षीय शहजाद बृहस्पतिवार को कार से चौराहे पर जाने को बोलकर घर से निकला था। वह तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटे। परिवार के लोग अपने स्तर से ढूढ रहे थे, उसका शव नहर में डूबे गाड़ी में पड़ा हुआ मिला।
शनिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल से आगे नहर पटरी पर गाड़ी के नंबर प्लेट और कुछ पार्ट टूटा हुआ देख कर चौराहे के कुछ युवक नहर में किसी गाड़ी के गिरने का निशान देख चर्चा करने लगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लापता व्यक्ति के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नंबर प्लेट से गाड़ी की पहचान किया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के प्रयास से देर रात को गाड़ी की तलाश कर उसे बाहर निकाला, जिसमें शहजाद सिद्दीकी की लाश पड़ी मिली। परिवार के लोगों ने बताया कि सऊदी अरब में रह कर काम करता था। वह सउदी से करीब एक माह पहले ही घर आया था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।