फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 14 May 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि डीजे पर पंसद गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गांव पट्टन की कविता देवी ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा शनि निषाद घर के पास आयोजित कार्यक्रम में आठ मई को डीजे बजा रहा था। आरोप है कि गांव के विजयमल, संजय व संदीप पहुंचे और पसंद के कुछ फूहड़ गाने बजाने का दबाव बनाने लगे। शनि ने मना किया, तो आरोपी भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि मां-बेटे को जमकर पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें