गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी गांव निवासी रामनारायण शर्मा मंगलवार को बिहार प्रांत के भोरे से नेवता करके के वापस अपने मामा के घर अपनी मामी को बुलाने जा रहे थे। तमकुहीराज और लबनिया के बीच में स्थित झरही नदी के पुल के समीप सड़क मरम्मत के लिए खोदाई करके रखे मिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।