फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने भी यूजीसी कानून का किया विरोध

Wed, 28 Jan 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून का विरोध किया है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें प्रस्तावित कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि नए कानून में प्रक्रियात्मक संतुलन एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का अभाव है। इसके लागू होने से अनारक्षित, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों के बीच असुरक्षा का माहौल बनेगा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, निशांत सिंह, मनीष राय,मार्कण्डेय राय, राजन राय, अतुल राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें