फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिखई घाट पर स्नान के दौरान बालक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया के वार्ड मां कोटेश्वरीनगर में जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर रिखई घाट पर स्नान के दौरान 9 वर्षीय बालक नदी की तेज धार में डूब गया। उसके साथ मौजूद एक अन्य किशोर को हालांकि घाट पर स्नान कर रहीं महिलाओं ने सुरक्षित बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे रिखई घाट पर वार्डवासी पिंटू कुशवाहा का पुत्र 9 वर्षीय प्रिंस अपने साथी हिमेश के साथ पहुंचा था। घर वालों को बिना बताए दोनों पड़ोस के साथियों के साथ आए थे। प्रिंस और हिमेश नदी में स्नान करने के लिए पानी में कूदे। कुछ ही देर में दोनों तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। महिलाएं मदद के लिए आगे आईं। एक महिला ने साहस दिखाते हुए हिमेश को पकड़कर नदी के किनारे पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें