फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बालक डूबा

विज्ञापन
गंडक नहर में बच्चे के डूबने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बकरी चराने गया किशोर नहर में डूबा
विज्ञापन

काठकुइया। कुबेर स्थान क्षेत्र के सेमरा हरदों के टोला गंगा पट्टी के किशोर की मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में एसओ भी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों के सहारे नहर में डूबे किशोर की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सेमरा हरदो गांव के टोला गंगा पट्टी निवासी 16 वर्षीय सुग्रीव पुत्र जवाहर यादव बकरी चराने गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे गया था। शाम को पैर फिसल जाने से नहर में गिरा और डूब गया। मामले की जानकारी होने पर उसके परिजन और गांव के लोग जुट गए। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बेटे की सलामती के लिए मां मीना देवी भगवान से मिन्नते मांग रही हैल। इधर एसओ रामअशीष यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजन तमाम तरह की आशंका को लेकर सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें