फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेल लाइन पर खराब हुई बोलेरो, दूसरे ट्रैक पर रुकी बांद्रा एक्सप्रेस

Tue, 03 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रेल लाइन पर खराब बोलेरो। संवाद  
विज्ञापन
खड्डा। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के पास रेल लाइन पार करते समय एक बोलेरो वाहन खराब हो गई। इसके चलते उसी दौरान आ रही बांद्रा एक्सप्रेस को प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ा करना पड़ा। वहां दूसरी लेन होने के चलते ट्रेन का यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर खड्डा स्टेशन के पश्चिमी सोहरौना समपार फाटक पार करते समय एक चारपहिया वाहन खराब हो गई। इसी दौरान बांद्रा से बिहार जाने वाली ट्रेन आ रही थी। उसे खड्डा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रूकना था, लेकिन एक नंबर रेल लाइन पर वाहन फंसा होने के चलते उसे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा किया गया। वहां अतिरिक्त लाइन संचालित है। इसकी वजह से ट्रेन के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें