गुरवलिया बाजार। गुरवलिया निवासी एक 38 वर्षीय युवक का शनिवार की सुबह दुबई से शव उसके पैतृक घर लाया गया। शव दरवाजे पर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरवलिया निवासी रामदेव गुप्ता (38) रोजगार के लिए करीब दो वर्ष पूर्व दुबई गए थे। वहां वे एक कंपनी में काम कर रहे थे। बीते एक अक्तूबर की दोपहर लंच के समय कम्पनी में ही किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता सिंहासन गुप्ता ने बताया कि घटनाक के बाद मौजूद सहकर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामदेव का शव शनिवार की भोर में जैसे ही गांव में लाया गया परिजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रीना देवी रोते-राेते अचेत हो जा रहीं थीं। रामदेव के नौ वर्षीय पुत्र अखिलेश, 11 वर्षीय बेटी खुशी और दो वर्षीय आकृति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।