फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छोटी गंडक में मिला लापता युवक का शव

Fri, 15 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। छोटी गंडक के भैंसहा रेगवानिया घाट के पास बृहस्पतिवार को युवक का उतराया शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामा निषाद (22) निवासी बैदौली महुआडीह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामा निषाद 13 मई को अपने दादा के दाह संस्कार बाद वह घर आया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे घर से निकल गया और वापस नहीं आया। परिजनों ने यह समझा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा, इसलिए अधिक खोजबीन नहीं की गई।
बृहस्पतिवार दोपहर रेगवानिया घाट के पास शव उतराया मिला। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें