फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब की दुकान के पीछे मिला युवक का शव

Sat, 29 Aug 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा में सरकारी देसी शराब की दुकान के पीछे युवक का शव मिला। दुकान के पीछे शव देखकर अगल-बगल रहने वाले लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:0 बजे एक व्यक्ति की नजर शराब की दुकान के पीछे शव पर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को बताया। कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद आई पुलिस की तलाश में उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर अशोक मुखिया पुत्र चोकट मुखिया ग्राम शिवराजपुर, थाना नौतन, पश्चिमी चंपारण लिखा है। पुलिस आधार कार्ड के मुताबिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। एसओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें