फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महुआडीह के पास नहर में मिला किशोर का शव

Wed, 24 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के महुआडीह-लौंगरापुर मार्ग पर स्थित खजुरिया नहर शाखा के नए पुल में मंगलवार को एक किशोर का शव फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई।
विज्ञापन


महुआडीह से पिपरी जाने वाले मार्ग पर बने नए पुल के नीचे नहर में एक शव फंसा हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद डायल 112 और कसया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी (लिक्की टोला) निवासी उत्तम पासवान के पुत्र सन्नी पासवान के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। एक दिन पूर्व नहर के पास सन्नी के कपड़े मिले थे। इस आधार पर नहर में डूबने की आशंका थी और इसकी तलाश पूरे दिन कराई गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शव नहर में बहकर पुल में फंसा था। हालांकि, मौत वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें