संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के प्राइवेट फार्म के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षार्थी व्यक्तिगत फार्म भर सकेंगे। व्यक्तिगत फार्म भरने वाले विद्यार्थी नगद शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड के संस्थागत प्रवेश व आवेदन के साथ ही व्यक्तिगत परीक्षा के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिलेभर में नौ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पडरौना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाटा, राजकीय इंटर कॉलेज कुड़वा दिलीपनगर, पंडित दीनदायाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मिश्रौली, खड्डा, पंडित दीनदायाल राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज मठिया श्रीराम सेवरही, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोतीललह, पडरौना, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बसडीला पांडेय, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर और राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कटाई भरपुरवा को केंद्र बनाया गया है। वहीं, गोस्वमी तुलसी दास इंटर कॉलेज पडरौना और फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को एक वर्षीय व दो वर्षीय पत्राचार पजीकरण केंद्र बनाया गया है।