फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वेबकास्टिंग कर कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षा पर नजर

Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी जिला स्तर के अलावा क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। स्थापित कंट्रोल रूम में हर परीक्षा केंद्रों की ब्राॅडकास्टिंग होगी। इसके लिए सभी केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से संबंधित डीवीआर के आईपी कोड आदि कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने होंगे। बोर्ड की ओर इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से डीआईओएस को पत्र भेजकर गाइडलाइन के अनुरूप कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा गया है। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बनाए जाएंगे। इस कंट्रोल रूम में हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी जाएगी। इनकी ब्रॉडकास्टिंग भी की जाएगी। इसके लिए केंद्र प्रभारियों को विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से संबंधित डीवीआर का स्टैटिक आईपी एड्रेस, यूजर आईडी एवं पासवर्ड कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना होगा। सभी कोड सील बंद लिफाफा में उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि इनकी गोपनीयता बनी रहे। इसी तरह से क्षेत्रीय कार्यालयों तथा प्रदेश मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम होगा और वहां से भी बोर्ड परीक्षा पर निगरानी रखी जाएगी। परिषद के सचिव की ओर से गाइडलाइन के अनुसार पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
000000

10 से 16 केंद्र पर लगेगा एक कंप्यूटर
कंट्रोल रूम के लिए कंप्यूटर उन केंद्रों से उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां परीक्षा नहीं होनी है। गाइडलाइन के अनुसार एक कंप्यूटर से अधिकतम 16 परीक्षा केंद्र जुड़े होंगे। वहीं न्यूनतम केंद्रों की संख्या 10 होगी। इन केंद्रों की निगरानी के लिए हर कंप्यूटर पर दो-दो शिक्षक या कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी केंद्र पर नकल होने या अन्य तरह की हलचल होती है तो जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सचल दस्ते को सूचित करने की जिम्मेदारी इन शिक्षकों पर होगी।
विज्ञापन



0000000

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए निर्देश मिले है। बोर्ड की तरफ से मिली गाइडलाइन के अनुसार कंट्रोल रूम स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्ष का ब्राॅडकास्टिंग भी कराई जाएगी। जहां भी नकल करने की जानकारी मिलेगी वहां टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें