फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छह को, तैयारी शुरू

Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज के कुशीनगर स्थित स्टेडियम पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू हुई। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने स्टेडियम की साफ-सफाई सहित विभिन्न खेलों के लिए उनका मैदान तैयार कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन


बीईओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता छह नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षकों को स्टेडियम पर पहुंचकर तैयारी में सहभागिता निभाने के लिए निर्देश दिया है। तैयारी को लेकर स्टेडियम पर अमला प्रसाद, मनोज सिंह, महेश रजक, नीरज कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, हरींद्र चौरसिया, दिलीप सिंह सहित अन्य शिक्षक की मौजूदगी में खेलों के तय मानक के मुताबिक तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें