फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी पोस्टमास्टर से दस हजार छिनैती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी पोस्टमास्टर से दस हजार छिनैती का आरोप
विज्ञापन

- थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित बेदूपर के प्रभारी पोस्टमास्टर से दस हजार रुपये की छिनैती का मामला सामने आया है। प्रभारी पोस्टमास्टर ने तरया थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बेदूपार उपडाकघर के प्रभारी पोस्टमास्टर ईश मोहम्मद ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि नई दिल्ली से एक पार्सल बुधवार को तरयासुजान डाकघर में आया था। उसे लेकर बृहस्पतिवार को सुबह संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा आए। पार्सल के एवज में चार हजार रुपये प्राप्त भी कर लिए। पार्सल देने के बाद प्राप्तकर्ता के घर से चले आए। कुछ देर बाद वह व्यक्ति उप डाकघर पर आकर पार्सल में गलत सामान होने का आरोप लगाते हुए उनसे झगड़ा करने लगा। उसने जेब में रखे पार्सल से संबंधित रकम सहित कुल दस हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को देने के बाद तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि इस मामले में सूचना मिली है। घटना का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें