पडरौना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच जाकर राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम, राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने एवं देश को स्वतंत्रता को दिलाने के शहीदों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
ये बातें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कही। वे बुधवार को रविंद्रनगर स्थित पार्टी कार्यालय सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है, तब से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। इसके अलावा देश में विकास की गति पूर्ववर्ति सरकार के अपेक्षा तेज हुई है। सरकार की इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 व 11 अगस्त को जिले के सभी 34 मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी, 12 व 13 अगस्त के बीच जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका विषय पर एक जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, जेपी शाही, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव आदि, ब्लॉक प्रमुख मोती चक अर्चना प्रदीप सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यशाला में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल, मीनू जिंदल, ज्ञान विक्रम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान राधेश्याम गोंड़, सुधीर राव, अजय राय, विजय शुक्ला, रमेशचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, प्रवीण गुंजन, पशुपतिनाथ जायसवाल, टीएन राव, राम गोपाल गुप्ता, विवेकानंद शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, विश्वरंजन आनन्द, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, अतिम राय आदि मौजूद रहे।