फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेता को पीटा, केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के समउर बाजार में शुक्रवार की देर शाम एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने के लेकर दुकानदार और वाहन स्वामी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के बीच मारपीट हो गई। इसमें जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि का सिर फट गया। सूचना पर आई पुलिस तो दुकानदार वहां से भाग गया। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य चांदनी कुशवाहा के पिता भाजपा नेता रमायन कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि शुक्रवार की देर शाम वे समउर बाजार में एक दुकान के सामने चार पहिया गाड़ी खड़ी किए थे।
दुकानदार उनसे गाड़ी दुकान के सामने से हटाने के लिए कहा तो चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। कुछ देर में गाड़ी हटाने की बात कही।
इसके बाद आरोपी दुकानदार डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें