कसया। भाजपा की प्रदेश स्तरीय टीम ने शुक्रवार को कसया हवाई पट्टी पहुंचकर 27 नवंबर को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सभास्थल और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने जुटने वाली भीड़, पार्किंग, आने-जाने का रास्ता आदि पर भी विचार-विमर्श किया।
प्रदेश मंत्री संतोष सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ मंच, पंडाल, साज सज्जा, सफाई, प्रकाश, साउंड, प्रसाधन, पार्किग, वीआईपी गैलरी, पेयजल आदि बिंदुओं पर चर्चा की। प्रदेश मंत्री के साथ प्रांत उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी और पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल भी मौजूद रहे। देर शाम सांसद आवास पर भी व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, जयप्रकाश उपाध्याय, अवधेश सिंह, राधेश्याम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार, दुर्गेश राय, अमित पांडेय, मनोज पांडेय, दिवाकर मणि, अशोक मिश्र आदि उपस्थित रहे।