कुबेरस्थान। सखवनिया बुजुर्ग गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद दोनों नेताओं का पुतला जलाया। इनका कहना था कि रीता बहुगुणा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर दोनों नेताओं ने जो बयान दिया, वह काफी शर्मनाक है। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमंत पांडेय, विरेंद्र सिंह, जेपी मल्ल, संजीव गुप्ता, गुड्डू मिश्र, गोल्डेन शुक्ल, अतुल मिश्र, डीएन मिश्र, आकाश पटेल, राहुल पटेल, शंभू गुप्ता उपस्थित थे।