पडरौना। हाटा तहसील के तहसील दिवस में लम्बित मामलों के निस्तारण में देरी पर डीएम ने संबंधित 11 अधिकारियों का अक्टूबर महीने का वेतन रोक दिया है। मामलों का निस्तारण होने पर ही वेतन जारी होगा।
डीएम शम्भु कुमार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार थानाध्यक्ष कप्तानगंज/ अहिरौली/ रामकोला, खंड विकास अधिकारी सुकरौली/हाटा जिला पंचायत राज अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मोतीचक, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कसया, पूर्ति निरीक्षक हाटा/सुकरौली/ मोतीचक, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता नगर निगम हाटा और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोका गया है।