फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाजपा किसान विरोधी पार्टी’
विज्ञापन

किसान शहीद दिवस में शामिल होंगे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें शुक्रवार को रामकोला में आयोजित किसान शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा सरकार ने किसानों को हमेशा धोखा देने का कार्य किया है। सपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों की हितैषी है। इसके बाद शुक्रवार को रामकोला में आयोजित किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिक से अधिक सपा के कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया, ताकि कार्यक्रम को सफल किया जा सके। इस दौरान राजेश यादव, मनीष श्रीवास्तव, मक्खन जायसवाल, सलीम आलम, पन्नालाल यादव, मनोज गौंड़, राजीव यादव, विक्की कुमार, प्रभुनाथ यादव, रकीब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें