संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के पडरौना मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार की देर शाम एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आस पास से मिट्टी डालकर बाइक को बुझाने का प्रयास किए लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल कर राख हो गई।
अनूप शर्मा (25) पुत्र दरोगा शर्मा निवासी दरबार रोड पडरौना किसी काम से कसया अपनी बाइक से आया था। देर शाम को कसया से पडरौना अपने घर जा रहा था। पडरौना रोड पर नवीन सब्जी मंडी के समीप पहुंचा था कि उसकी बाइक अचानक बंद हो गई जिससे वह बाइक का कीक मार कर स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बाइक के हैंडल पर चिंगारी जला और वह आग का रूप ले लिया।
देखते ही देखते पूरी बाइक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बाइक जल कर राख बन गई। संवाद