गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा के एनएच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बने अवैध कट के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दंपत्ति एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के गंभीरपुर टोला निवासी रामजीत (38) पत्नी सबिता देवी (35) के साथ बाइक से शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एनएच के रास्ते पडरौना जा रहे थे। वे अभी तमकुहीराज कस्बा के एनएच स्थित पेट्रोल पंप के पास बने अवैध कट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिए कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने घायल सबिता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।