फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। रामकोला थाने के सिगहां गांव के रेगुलेटर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। मौजूद लोग उसे सीएचसी रामकोला ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को घुघली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सोफड़ा निवासी वीरु का बेटा गोविंद (14) सिंगहा नाना राधेश्याम शर्मा के घर आया था। वह बाइक से कहीं जा रहा था। सिंगहा गांव के रेगुलेटर के पास राशन लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी रामकोला ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर जुटे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली को रोके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली थाने ले गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें