कसया/साखोपार। पडरौना-कसया मार्ग पर कंखोरिया गांव के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने ठोकर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी करते थे, प्रमाणपत्र और सर्टिफिकेट का सत्यापन कराने रविंद्र नगर धूस पुलिस लाइन जा रहे थे। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा। पुलिस ने गड्ढे में गिरे डंपर को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया।
देवरिया जिले के भलुअनी नगर के वार्ड नंबर नौ निवासी 27 वर्षीय शशि कुमार गौंड और वार्ड नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय जयप्रकाश कुशवाहा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। दोनों ने पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है।