फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 09 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। गुरवलिया बाजार मार्ग पर खलवापट्टी गांव के पास स्थित मीर माइनर नहर पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के खेत में काम कर रही महिलाओं ने घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी शाहिद अंसारी (22) शुक्रवार की सुबह बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। वे उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग स्थित खलवापट्टी के पास मीन माइनर नहर पर किसी वाहन ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें