जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा तिवारी गांव के पास एनएच पर बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महासोंग निवासी 40 वर्षीय गुलाब अंसारी बाजार कर फाजिलनगर से जोकवा बाजार की तरफ से जा रहे थे। अभी अमवा तिवारी गांव के पास पहुंचे ही थे कि वे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग एंबुलेंस से उन्हें फाजिलनगर भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर मौपा पाकर ट्रक चालक ट्रक समेत भाग गया।