फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आए बाइक सवार घायल

Tue, 19 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग स्थित जगदीशपुर बरडीहा चौराहे के पास सोमवार की शाम करीब साढे छह बजे गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मौजूद लोगों के सहयोग से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मेहड़ा निवासी विराट निषाद (21) चचेरे भाई रजनीकांत (22) के साथ गोरखपुर से घर जा रहे थे। अभी वे जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बोदरवार की तरफ़ से आ रही गन्ना लदी ट्राला की चपेट में आ गए। इससे बाइक चला रहे विराट गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे चचेरे भाई को हल्की चोट आई है। सूचना पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल अमित कुमार, गुड्डू राजभर, राहुल कुमार ने दोनों घायलों के इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया। वहां विराट की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें