फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइकिल सवार को बचाने में गिरा बाइक सवार, मौत

Wed, 08 Oct 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ सिअरहा गांव के पास एनएच पर सोमवार की देर रात में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अधेड़ अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायल को एनएचएआई की एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी भेजवाई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहीनीया निवासी 50 वर्षीय सुनील शुक्ल सलेमगढ़ बाजार से वापस लौट रहे थे। सलेमगढ़ सिअरहा गांव के पास साइकिल से जा रहे सलेमगढ़ सिअरहा निवासी 50 वर्षीय हरेंद्र सिंह को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बाइक सवार सुनील पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में साइकिल सवार हरेंद्र भी अनियंत्रित होकर एनएच पर गिर पड़े, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। सूचना पर आई पुलिस मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजवाई। यहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। बहादुरपुर पुलिस चौकी के एसआई आलोक सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें