फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Sun, 16 Apr 2017 12:21 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे फोरलेन हाइवे पर बरवा जंगल के नजदीक गलत लेन में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने एक सरकारी वाहन को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए थोड़ी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


कसया थानाक्षेत्र के गाव बरवा जंगल गांव निवासी 21 वर्षीय सतीश विश्वकर्मा पुत्र शिव प्रसाद बाइक से पेंटिंग का सामान लेने के लिए फाजिलनगर जा रहे थे। गांव के सामने फोरलेन हाइवे पार करते वक्त गलत लेन में कसया की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के सामने हुए हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक सरकारी वाहन को हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि इस सरकारी गाड़ी को देखते हुए गलत लेन में आ रहे ट्रक को चालक ने तेजी से आगे बढ़ाया, जिसके चलते बाइक सवार सतीश उसकी चपेट में आ गया। हाइवे पर हंगामा की खबर मिलने पर एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा प्रभारी एसओ डीएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से किनारे हटाया। लोगों ने बताया कि सतीश स्वामी दयानंद सरस्वती महाविद्यालय धुरिया में बीए का छात्र था। परिवार की परवरिश के लिए पेंटिंग का भी काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें