बनकटा बाजार। फाजिलनगर मार्ग स्थित बलियवा गांव के पास बुधवार को एक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर घायल दूसरे युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार के जिला गोपालगंज, विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवा निवासी 30 वर्षीय बृजेश यादव बुधवार की दोपहर फाजिलनगर अपने मित्र 31 वर्षीय राकेश गौंड के साथ जा रहा था। अभी वे चौरा खास थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां डाॅक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चौराखास विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।