मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरगटियां गांव के सामने शनिवार की देर शाम को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में हुआ, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में चीख-पुकार मची गई।
पटेरा बुजुर्ग गांव के निवासी 18 वर्षीय करन कुशवाहा और 22 वर्षीय चंदन शनिवार की देर शाम को बाइक से नेबुआ नौरंगिया की तरफ से आ रहे थे। सरगटियां गांव के सामने ट्रक की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही करन कुशवाहा की मौत हो गई। घायल चंदन का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में करवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।