फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीसीएम का पुलिस ने किया चालान

Mon, 25 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। रविवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित पटहेरिया चौराहे पर एक डीसीएम को उस समय कब्जे में ले लिया, जब वह गोरखपुर की तरफ से आ रहा था और तमकुहीराज की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि डीसीएम में भारी मात्रा में गुटखा लदा है। पुलिस उसे कब्जे में लेकर थाने गई, जहां डीसीएम के सामान के संबंध में विभागीय जांच पड़ताल जारी है। डीसीएम को मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित पटहेरिया चौराहे पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे पटहेरवा पुलिस ने एक डीसीएम को रोका और उसे लेकर पुलिस थाने गई। बताया जाता है कि डीसीएम में प्लास्टिक के बंडलों में गुटखा भरा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें