फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठोकर मारकर भाग रहे बाइक चालक को पकड़ा

Thu, 19 Mar 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर धार मठिया गांव के पास एक बाइक सवार युवक ने स्कूल से घर आ रही 13 वर्षीय छात्रा को ठोकर मारकर भागने लगा लोगों ने बाइक से पीछा कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिए । ग्रामीण घायल छात्र को पटहेरिया स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए वहा प्राथमिक उपचार कराने के बाद युवती के परिजन मेडिकल कालेज कुशीनगर इलाज के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन


लोहलडगी निवासी छात्रा निशा पटेल (13) पुत्री विजय पटेल बुधवार की दोपहर पटहेरवा स्कूल से साइकिल से घर आ रही थी कि जैसे ही वह पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर पहुची तुर्कपट्टी की तरफ से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया वह वही सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी। जिसके बाद वह बाइक सवार बाइक लेकर भागने लगे ग्रामीण निशा को पटहेरिया एक निजी अस्पताल भेजवाया। ग्रामीण ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा कर पटहेरवा एनएच 28 पर पकड़ लिया। लेकिन कुछ लोगों के कहने पर बाइक सवार व्यक्ति को छोड़ दिया गया। घायल किशोरी निशा पटेल के का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें