फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पनियहवा पुल पर गिट्टी से टकराई बाइक, एक की मौत

Tue, 17 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र में पनियहवा पुल पर हो रहे रेलिंग निर्माण के लिए रखे गिट्टी के ढेर से टकराकर रविवार की रात बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल है। उसका इलाज कुशीनगर मेंडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक की पहचान बिहार के नड्डा गांव के मुखिया रमेश पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बिहार के भैरोगंज क्षेत्र के नड्डा गांव के मुखिया रमेश पासवान (40) अपने गांव के ईश्वर चौधरी (35) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे पनियहवा पुल पर पहुंचे थे कि पुल की रेलिंग निर्माण के लिए रखी गई गिट्टी से बाइक टकरा गई और दोनों घायल हो गए। जानकारी होने पर खड्डा थाने की सालिकपुर चौकी के सिपाही पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रमेश पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ईश्वर चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। रात को ही मृतक के घर वाले व रिश्तेदार पहुंच गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुल पर रखे निर्माण सामग्री व मलबे के संबंध में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें