फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पड़े से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली निवासी एक व्यक्ति की जटहा थाना में सड़क दुघर्टना के दौरान मौत हो गई। शव घर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भुजौली निवासी 25 वर्षीय अवधेश गोंड की जटहा थाना क्षेत्र के हसना मठिया के नहर पर बाइक अनियंत्रित हो एक पेड़ में टकरा गया। आनन फानन में राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि कुछ ही देर बाद अवधेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया । पोस्टमार्टम के शव जब घर आया तो परिजन रोने बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि अवधेश गुरुवार के देर शाम हसना मठिया अपने बड़ी बहन सरिता के जा रहा था।
इस घटना से पत्नी शिब्बी अभी सदमे से बाहर नहीं निकली है। अवधेश के चार दिन की एक मासूम बिटिया की जन्म हुआ है। पिता शंकर, माता कोइली भाई मोनू का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें