खड्डा। नाला निर्माण के लिए सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर से सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड्डा-नेबुआ मार्ग पर खड्डा कस्बा से कुछ दूर बगहवा इनार नामक स्थान के पास नगर पंचायत की तरफ से नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहां पानी उपलब्ध कराने के लिए सड़क किनारे पानी का टैंकर खड़ा है। सोमवार की शाम करीब छह बजे हनुमानगुज थाना क्षेत्र के गंगवा छपरा निवासी 25 वर्षीय विशाल चौहान बाइक सवार खड्डा की ओर से मठिया की तरफ जा रहा था। अभी निर्माणाधीन नाला के पास पहुंचे ही था कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जबतक आसपास के लोग उनकी मदद के लिए उनके पास पहुंचे तक तक घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। संवाद