फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

Sun, 30 Apr 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। रविवार को दोपहर बाद हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव के निकट हाइवे पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइकसवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को तत्काल हाटा सीएचसी भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 26 वर्षीय रोबिन चौबे और सिरसिया खोखरिया गांव के 25 वर्षीय रवि चौबे हाटा से कसया की तरफ जा रहे थे। दोपहर बाद वे पैकौली गांव के पास पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की आमने - सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में घुस गई। इस हादसे में रोबिन चौबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रवि चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण दुर्घटना को देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायल को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल व्यक्ति को तत्काल हाटा सीएचसी भेज दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौके का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने रोबिन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें