फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पकड़ियार-रामकोला रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को बाइक सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि इसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने कार व चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव बंधवा निवासी प्रेम (26), अपने दोस्त सूरज (18) गोविंद भारती (18) के साथ जेसीबी के लिए पकड़ियार गया था। जेसीबी चालक से बात करने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह चक चिंतामनी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चला रहे प्रेम की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोविंद भारती और सूरज घायल हो गए। गोविंद अपने ननिहाल में आए थे। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर रामकोला पुलिस और कुछ देर बाद सीओ खड्डा उमेश चंद्र भट्ट पहुंच गए। सीओ ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें