नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र कोटवा घुघली मार्ग स्थित कौवासार के पास रविवार की देर रात पेड़ से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। देर गई। बाइक सवार युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोनों युवक अपने घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिहारी छपरा गांव से परसन प्रसाद के बेटे की बरात रविवार की शाम को कोटवा जा रहा था। बरात में शामिल होने के लिए खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर भेड़िहारी गांव निवासी 27 वर्षीय कपिल प्रसाद, रामकोला थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार बाइक से जा रहे थे।
अभी दोनों कोटवा-घुघुली मार्ग पर कौवासार गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों युवकों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लिया। इसकी खबर मिलते ही बारात में पहुंचे लोगों व परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सतीश की एक साल पूर्व शादी हुई थी। इसकी पत्नी संगीता सात माह की गर्भवती है। सतीश दो भाईयों में बड़ा था, छोटा भाई अभी पढ़ाई करता है।
घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। कपिल पंजाब में रहकर दर्जी का काम करता था। वह शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। दोनों युवक दोस्त थे।
इनकी मौत के बाद परिवार का बज्र टूट गया है। राहगीरों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि देर रात की घटना है। पेड़ से बाइक टकराने से दोनों की मौत हुई है।